Monday, May 28, 2012


माँ जैसी दौलत दुनिया में नही है,
माँ जिसके है पास वह सबसे धनी है।

माँ तो है अनमोल न कीमत लगाना
रखना ख्याल उसका ,न उसको रुलाना,
माँ के रुदन से ही हिलती ज़मीं है।
माँ जिसके है पास वह सबसे धनी है॥

माँ गर न होती यह दुनिया न होती
न आकाश होता ,ज़मीं भी न होती,
माँ के जतन से ही सृष्टि पली है ।
माँ जिसके है पास वह सबसे धनी है॥


 ........JAI HIND..........


: आसू को तेज़ाब बना लो ::
:: इस दिल को फोलाद बना लो ::
:: हाथो को हथियार बना लो ::
:: बुद्धि को तलवार बना लो ::
:: फिर मेरे संग कदम मिलाकर ::
:: प्राणों में तुम आग लगाकर ::
:: ललकारो उन मक्कारों को ::
:: भारत माँ के गदारो को ::

 ........JAI HIND..........

अब वक़्त आ गया है अपना मौन तोडिये,
घर से बाहर निकले, ये रोना पीटना छोडिये,
आपके अनकूल न होगा कभी रुख हवा का,
बेहतर होगा की आप तूफां का रुख मोड़िये.

........JAI HIND..........
बेड़ा देश का गर्क हो गया ,
प्रधान जी आपका शासन भी नर्क हो गया ,
रहे होंगे कभी आप ईमानदार ,
लुच्चों से अब आपका भी संपर्क हो गया .