Monday, June 11, 2012







"ए पी जे अब्दुल कलाम द्वारा सफलता के सूत्र":----

 
(1) जिज्ञासा ,
 (2.) ज्ञान,
 (3) लगन, 
(4) परिश्रम,
 (5) जानकारी,
 (6) दृढ़ संकल्प,
(7) विचारमंथन
---------------------------------------------------------------------

" ज्ञान का द्वीप जलाए रखूँगा "------ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

‘हे भारतीय युवक
ज्ञानी-विज्ञानी
मानवता के प्रेमी
संकीर्ण तुच्छ लक्ष्य
की लालसा पाप है।
मेरे सपने बड़े
मैं मेहनत करूँगा
मेरा देश महान् हो
यह प्रेरणा का भाव अमूल्य है,
कहीं भी धरती पर,
उससे ऊपर या नीचे
दीप जलाए रखूँगा
जिससे मेरा देश महान हो।

Saturday, June 9, 2012



 है जग-जीवन की जननी तू
तेरा जीवन ही है त्याग ।
है अमूल्य वैभव वसुधा का
तेरा मूर्तिमान अनुराग ।

धूल-धूसरित रत्न जगत का
है तेरी गोदी का लाल ।
है जग-बाल जलज का रक्षक
माँ, तेरा मृदु बाहु मृणाल ।

कितनी घोर तपस्या करके
पाती है तू यह वरदान ?
किन्तु विश्व को अनायास ही
कर देती है उसे प्रदान ।

है तुझसे ही लालित-पालित
यह भोला-भला संसार ।
करती है प्लावित वसुधा को
तेरी प्रेम सुधा की धार ।

तेरे दिव्य हृदय में जिसका
रहता है सदैव संचार ।
लिए अंक में मृदुल सुमन को
लता दिखाती है वह प्यार ।

वनस्थली के अंग-अंग में
होता तेरा प्रेम-विकास ।
नव-बसंत उसके आँगन में
जब क्रीड़ा करता सोल्लास ।

सुत वियोग-दुख से विह्वल हो
रोते हैं माँ तेरे प्राण ।
किन्तु सभी कुछ सह लेती तू
हो जिससे जग का कल्याण ।

 
Jai Maa 
Jai Maa Bhaarathi


 ........JAI HIND..........

Thursday, June 7, 2012






 Guys please share it . If a gal posts ''hi'' as her status message she gets thousands of likes . But when a soldier gives his life for his country , people hide in their holes. Why the shame people . Yeah a jawan might be fierce and not sexy while a film actress might be beautiful and sexy ? but lemme remind u this jawan is the reason u snore in ur bed . See ur family happy . And if u dnt wanna share it its fine but please dnt support the antinationals and terrorists..
........JAI HIND..........

क्रांति कैसे आयेगी?


भ्रान्ति है यह पूछना कि
क्रांति कैसे आयेगी?
क्रांति खुद आती नहीं है.
क्रांति लाते
सिर कटाकर वे
जिन्हें तुम
सिरफिरा कहते हुए
थकते नहीं हो.
क्रांति लाते
जां हथेली पर लिये वे
देख जिनको
भागते हो तुम
कभी रुकते नहीं हो.
क्रांति लाते
आँख में सपना लिये वे
सामने जिनके अदब से
तुम कभी झुकते नहीं हो.
*
शब्द-वीरों ने हमेशा
क्रांति की बातें करीं
भाषण दिये पर
क्रांति से रह दूर
अपना स्वार्थ साधा.
सच कहूँ तो
क्रांति के पथ में हमेशा
निज हितों का ध्यान रखता
यही तबका बना बाधा.
*
कौन हो तुम?
चाहते क्या?
आकलन खुद का करो
निष्पक्ष रहकर.
निज हितों का
कर न सकते
त्याग यदि तो
क्रांति की बातें न कर
तुम होंठ सी लो.
अन्यथा बातें तुम्हारी
मानकर सच
जां गँवा बैठेंगे
बदलाव के चाहक
जवां बच्चे अकारण.
*चन्द्र शेखर आजाद क्रांति सेना की तरफ से सब भाई को जय हिंद.....


........JAI HIND..........
माना कि मन की बात लिखना जरुरी है
माना कि जीवन की बात लिखना जरुरी है
पर इन सबसें भी ऊपर उठ कर आशा
अपने वतन की बात लिखना जरुरी है
माना कि सावन की बात लिखना जरुरी है
माना कि बसंत की बात लिखना जरुरी है
पर वक्त की नब्ज को पकड़ कर आशा
अब परजातंत्र की बात लिखना जरुरी है.

.....JAI HIND...