Tuesday, May 15, 2012

Khatre main hai Hindustan Bhagat Singh

१)आखिर क्यूँ हुवा तू बलिदानभगत सिंह?
सस्ती थी क्या इतनी तेरी जनभगत सिंह
जिस देश के खातिर तू हो गया कुर्बान
खतरे में है आज वो हिंदुस्तान भगत सिंह……..
२)आज की युवा पीड़ी जो की देश का भविष्य है
उस वर्तमान के भविष्य पे संशय है
सड़कों पे बिकती है संस्कारभगत सिंह
खतरे में है आज वो हिंदुस्तान भगत सिंह……..
३)कहने को तो तू युवाओं का आदर्श है
पर कायरता तो कभी नहीं तेरापरामर्श है
भीरु हो गया आज का वर्तमान भगत सिंह
खतरे में है आज वो हिंदुस्तान भगत सिंह……..
४)वो लोग जो खुद को तेरा अनुयायी कहते हैं
तेरे सिध्हंतोंका कभी न अनुसरण करते हैं
तेरे फोटो का तो बस करते हैंइस्तेमाल भगत सिंह
खतरे में है आज वो हिंदुस्तान भगत सिंह……..
५)तेरे तस्वीर पे फुल-माला तो बस
औपचारिकता हो गयी है
तेरे आदर्शों का पालन तो बसमुर्खता हो गयी है
युवा-पीडी को है काहन इतना अवकाश भगत सिंह
खतरे में है आज वो हिंदुस्तान भगत सिंह……..
६)आज की युवा पीडी जो बस बुर्गेर-पिज्जाख ाती है
बीयर-सिगरेट पी कर जरा न अघाती है
अंग्रेजी में करती है हिंदीकी बात भगत सिंह
खतरे में है आज वो हिंदुस्तान भगत सिंह……..
७)यहाँ तो बस अब जिस्म की नुमाईश होती है
लाखों पथभ्रष्टों की रोज पैदाइश होती है
बेच रहे हैं वो भारत का सम्मान भगत सिंह
खतरे में है आज वो हिंदुस्तान भगत सिंह……..
९)जिस कथित आज़ादी के लिए तूमरा था
तूफ़ान में भी कश्ती लेकर सागर से जा भिड़ा था
उस आज़ादी का तो हो गया बंटाधार भगत सिंह
खतरे में है आज वो हिंदुस्तान भगत सिंह……..
१०)हमे तो ये बेवकूफ-बदमाश कहते हैं
तुम्हे भी ये लोग इतिहास कहते हैं
बन रहा ये देश फिर से गुलाम भगत सिंह
खतरे में है आज वो हिंदुस्तान भगत सिंह……..
११)गीदड़ों के हाथ में सत्ताचली गयी है
आश्चर्य नहीं सर्कार तुझे भूल गयी है
‘शेर को याद रख ले ‘ गीदड़ों के नहीं है ये औकात भगतसिंह
हमारे दिल में है तेरा पवित्र स्थान भगत सिंह
खतरे में है आज वो हिंदुस्तान भगत सिंह……..

No comments: